बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम इस  जून को घोषित होंगे। आखिरकार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने शनिवार को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम की तिथि का ऐलान कर दिया। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2018 के परीक्षाफल की घोषणा 20 जून, 2018 को की जाएगी।

इसके अलावा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तिथि भी घोषित कर दी गई है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा करते हुए कहा कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2018 के परीक्षाफल की घोषणा 07 जून, 2018 को होगी। अध्यक्ष ने कहा कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2018 के रिजल्ट प्रोसेसिंग का कार्य अंतिम चरण में है, जिसके बाद परीक्षाफल की घोषणा समिति द्वारा की जाएगी।

इस वर्ष 12 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षाएं दी थी। एग्जाम 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच राज्य के 1384 केंद्रों पर हुए थे। वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा करीब 17 लाख 70 हजार विद्यार्थियों ने दी थी।

पिछले वर्ष साइंस में 30.11 प्रतिशत, कॉमर्स में 73.76 प्रतिशत और आर्ट्स में 37 प्रतिशत स्टूडेंस पास हुए थे।

जैसे ही नतीजे जारी होंगे विद्यार्थी अपना रिजल्ट biharboard.ac.in पर देख सकेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *