नवगछिया में मंत्री की AI से एडिटेड तस्वीरें वायरल करने पर सरपंच के खिलाफ प्राथमिकी, मानहानि का आरोप
नवगछिया। बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र की एआई (AI) से संपादित भ्रामक और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में राघोपुर के सरपंच प्रमोद मंडल के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी साइबर थाना के दारोगा पप्पू कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई है।
Total Downloads: 442
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, प्रमोद मंडल के सोशल मीडिया प्रोफाइल से मंत्री की दो आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। पहली तस्वीर 21 अक्टूबर को पोस्ट की गई, जिसमें मंत्री को हाथ में तलवार लिए दिखाया गया था। तस्वीर के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की गई थी।
वहीं, दूसरी तस्वीर 22 अक्टूबर को पोस्ट की गई। इसमें मंत्री की तस्वीर को हाथ में छुरा लिए हुए दिखाया गया था, जिससे खून टपकता हुआ दर्शाया गया। इस तस्वीर के साथ भी आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई थी।

प्राथमिकी में आशंका जताई गई है कि इन तस्वीरों और टिप्पणियों के माध्यम से मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। मामले को लेकर साइबर पुलिस ने मानहानि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
