बैठक कर सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला नरेंद्र मोदी विचार मंच के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष नन्हे सिंह की अध्यक्षता में शहर के राजेंद्र कॉलोनी में एक बैठक कर संगठन विस्तारीकरण का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर सर्वसम्मति से संगठन विस्तार हेतु सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष और संगठन की मजबूती हेतु जिला के पदाधिकारी का चयन कियागया.
इसके लिए चंदन कुमार चौधरी को बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष, मोहम्मद मुन्ना को प्रखंड अध्यक्ष नारायणपुर, विकास कुमार चौधरी को खरीक प्रखंड अध्यक्ष, एम एस धोनी उर्फ़ 56 सिंह को रंगरा प्रखंड अध्यक्ष, अंकित कुमार सिंह को गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष, सौरभ कुमार चौरसिया को नवगछिया नगर अध्यक्ष, मुकेश शर्मा को इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया इसके अलावे संगठन के जिला कमेटी का भी विस्तार किया गया. जिला कमेटी में जिला मंत्री आलोक यादव, जिला महामंत्री शरद योगी, जिला उपाध्यक्ष समरेंद्र गोस्वामी, जिला मंत्री सूरज कुमार झा, जिला मंत्री संजय कुमार, जिला मंत्री मोहम्मद सोनू आलम, जिला मंत्री मिथुन कुमार झा, जिला मीडिया प्रभारी आकाश कुमार उर्फ सूरज, जिला प्रवक्ता संतोष कुमार मेहता, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार पवन कुमार कुशवाहा को बनाया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नन्हे सिंह ने कहा कि आज के समय में जिस तरह विपक्षी दल जात पात की राजनीति कर रहे हैं और जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन जन तक ले जाना ही नरेंद्र मोदी विचार मंच का काम है. उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया के सृजन के लिए उन्हें प्रगतिशील सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पंथनिरपेक्ष के रास्ते पर ही चलना होगा. इस अवसर पर संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी जिसमें नवगछिया भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा आदि अन्य भी उपस्थित थे


