मुखिया संघ ने बैठक कर किया नई कमेटी का गठन
नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के खादी भंडार में प्रदेश मुखिया महासंघ बिहार के संरक्षक डॉक्टर विजय कुमार की अध्यक्षता में पुलिस जिला नवगछिया मुखिया संघ का गठन सर्वसम्मति किया गया. मुखिया संघ की अध्यक्ष शांति देवी को बनाया गया.
साथ ही मुखिया संघ के संरक्षक अशोक कुमार, रविंदर यादव, संजय चौधरी, नरेंद्र कुमार, खगेश सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया. महासचिव पद के लिए जगतपुर की मुखिया सोनी भारती को चुना गया. उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद आबिद अंसारी, मंजू देवी, रुपेश कुमार को चुना गया. कोषाध्यक्ष उमेश यादव को बनाया गया. सचिव पद के लिए रविंद्र कुमार दास एवं अनीता देवी को सर्वसम्मति से चुना गया. मीडिया प्रभारी अजीत कुमार को चुना गया. पुलिस जिला नवगछिया मुखिया संघ के प्रवक्ता पद के लिए मनोहर कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया. जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष धनंजय कुमार, रघुनंदन कुमार, विनोद कुमार सिंह, एवं गौतम शर्मा, मोहम्मद शहीद बैठा, मुन्ना मंडल को सर्वसम्मति से चुना गया. इस अवसर पर मुखिया संग बिहार के संरक्षक गांधीवादी नेता प्रो डा विजय कुमार ने खादी भंडार में सभी मुखिया को संबोधित भी किया.

