नवगछिया: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी जन्मदिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने बिहपुर पहुंचे थे जहाँ कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने नवगछिया नगर परिषद के वार्ड नं 23 से विजयी चम्पा कुमारी के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मुकेश राणा को अंगवस्त्र और बुके से सम्मानित करते हुए मुंह मीठा कराया

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाता है इसी भाव से मुकेश राणा हमेशा समाजिक कार्य में अग्रसर रहते हैं यह किसी जरूरतमंद खासकर गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए हमारा सहयोग हमेशा लेते रहें हैं जिससे कि नवगछिया बाजार में लोगों ने इन्हें पिछले बार से अच्छी वोटों से विजयी बनाया

ऐसे युवाओं को समाजिक भावों के साथ राजनीति में आगे आना चाहिए वही मुकेश राणा ने कहा कि हमारे जिंदगी में पार्टी का मूल ध्येय सेवा भाव सहित अभिभावक स्वरूप सैयद शाहनवाज हुसैन जी का सानिध्य और हमारे वार्ड के सभी लोगों का अपार सहयोग एवं स्नेह आर्शीवाद मिलना जिंदगी के लिए सबसे बड़ा उपहार है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *