इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल से किया गया मायागंज रेफर जमुनिया के मो मिस्टर को मारी गोली

📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 400
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के यमुनिया निवासी मो बचाली के 17 वर्षीय पुत्र मो मिस्ट को अपराधी द्वारा गोली मार कर घायल कर दिया है. घटना देर रात की बताई जा रही है, जिस समय मो मिस्टर पंचायत के वर्तमान मुखिया शहीद बैठा के दरवाजे पर बैठा हुआ था


तभी अपराधियों ने गोली चलाई, जो युवक के पेट मे लगी. जिसके बाद ग्रामीणो की मदद से युवक को अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहा बेहतर इलाज के लिये मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. परिजन घटना के बारे मे कुछ बताने से परहेज कर रहे है. मौके पर पहुची नवगछिया थाना पुलिस द्वारा पूछ ताछ की जा रही है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
