नवगछिया: खरीक थाना क्षेत्र के अम्भो नीवासी  बीरबल सिंह की पत्नी ललिता देवी ने खरीक थाना में आवेदन देकर कहा कि उसके पति बीरबल सिंह दीमापुर नागालैंड में ड्राइवर के रूप में काम करते हैं.

और वह अपने पुत्र दारा सिंह कृष्ण कुमार और पुत्री जूली कुमारी खुशबू कुमारी के साथ गांव में ही रहती है.  20 तारीख को सुबह 5 बजे उसके छोटे बेटे को खेल के मैदान में अनमोल कुमार सिंह द्वारा बहुत मारा पीटा गया. साथ ही मारते हुए जान मारने के लिए केला के खेत में ले जाने का प्रयास किया गया मगर किसी तरह सोर गुल होने के बाद वह वहां से भागने में सफल रहा. मगर उसके बाद भी आरोपी घर में घुसकर जान से मारने का प्रयास करने लगा. साथ ही मेरी बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *