Total Downloads: 270
नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला में गुरुवार को इस्माइलपुर व परबत्ता पुलिस की संयुक्त छपेमारी में आठ बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है. शराब की बरामदगी जयमंगल टोला निवासी अरविन्द शर्मा के मुर्गा फॉर्म से की गयी है. इस्माइलपुर थाना अध्य्क्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की जयमंगल टोला में अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है.
गुप्त सूचना के आधार पर जयमंगल टोला नर्कवासी अरविन्द शर्मा के मुर्गा फॉर्म में छपेमारी की गयी छपेमारी में सात सौ पचास एमएल की दो बोतल, तीन सौ पचहत्तर एमएल की छह बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुर्गा फॉर्म संचालक अरविन्द शर्मा के विरुद्ध मामले की प्रथमिकी दर्ज की गयी है. छपेमारी में परबत्ता थाना अध्य्क्ष शिव कुमार यादव सहित पुलिस बल शामिल थे.

