गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड के गंगा के कटाव से विस्थापित करीब दो दर्जन परिवार जो कि वर्ष2008 में बाबू टोला कमलाकुंड के गंगा नदी में कटने के कारण स्पर संख्या नौ पर झोपड़ी बनाकर खानाबदोश की तरह जीने को विवश हैं. कटाव के बाद से ही विस्थापित होने के बाद से ही राशन व किरासन हेतु प्रखंड से लेकर अनुमंडल मुख्यालय नवगछिया की दौड लगा रहे हैं.

गुरुवार की दोपहर को प्रखंड मुख्यालय गोपालपुर में विस्थापित सोना देवी, विपिन पासवान, अक्षय पासवान, मनोहर मंडल सहित दर्जनों विस्थापितों ने बताया कि बाबू दस साल से नै किरासन तेल नै राशन मिलै छै .ब्लॉक से लेकर नवगछिया तक हाकिम सब कै कहा छियै.

दौड़तें दौड़तें पैर दुखाय गेलै. लेकिन इन विस्थापितों को राशन व किरासन आजकल नहीं मिल पाया. सोना देवी अपने हाथ में राशन कार्ड बनाने का आवेदन लिये अनुमंडल मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय की दौड लगा रही हैं. लेकिन विस्थापितों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *