नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार में शादी की नियत से अपनी नाबालिग पुत्री रानू कुमारी (काल्पनिक नाम) का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया बाजार निवासी अमित कुमार मंडल को नामजद किया है.
Total Downloads: 85
अपहृत लड़की के पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनकी पुत्र खुशबू रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय मार्ग सीट लाने के लिए निकली थी. शाम चार बजे तक वापस नहीं लौटे तो हम लोगों ने उनकी खोजबीन लेकिन उसका कोइ पता नहीं चला. उन्होंने आरोप लगाया है कि अमित मंडल ने ही शादी की नियत से उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है.

वहीं नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है. पुलिस ने लड़की की बरामदगी नवगछिया बाजार से की गई है. उन्होंने कहा कि लड़की की बरामदगी के बाद उसका न्यायालय में भी बयान दर्ज कराया गया है.

