बरारी पुल घाट के उस पार छाड़न के पास रविवार सुबह नहाने गये कुछ लोगों ने पानी में ही युवकों को लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा। उन लोगों ने युवक-युवतियों को अश्लील हरकत करने से मना किया तो विवाद हो गया। नहाने के बाद वे लोग वापस आ रहे थे तो युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर सभी की पिटाई कर दी।

तीन लोगों को जमकर पीटा गया जिनमें दो लोगों को मायागंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सराय के रहने वाले प्राइवेट टीचर मुकेश दुबे और नाथनगर में विवाह भवन चलाने वाले राजीव मिश्रा का अस्पताल में इलाज किया जा रहा। अस्पताल में इलाज करा रहे मुकेश और राजीव का कहना है कि नदी में नहाने के दौरान युवक-युवतियों को अश्लील हरकत करते देख उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे लोग उलझ गये।

किसी तरह मामला शांत हुआ तो वे लोग नहाने के बाद लौटने लगे। इस बीच उन युवकों ने अपने परिजनों और दोस्तों को कॉल कर दिया। लौटने के दौरान जैसे ही राजीव और मुकेश अन्य साथियों के साथ छाड़न को पार किया तो 30-40 लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इन दोनों के साथ नहाने गये सराय के ही मनीष को भी उन लोगों ने पीटा। बताया गया कि मुकेश को उन लोगों ने बंधक भी बना लिया था। सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मायागंज लेकर आयी। रविवार शाम तक घायलों ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज नहीं कराया था।

इलाज जल्दी कराने के लिए कहा एक्सीडेंट हो गया है

पिटाई के बाद घायल अवस्था में राजीव मायागंज अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद जब उनको पता चला कि मारपीट के बारे में बताने पर पुलिस से इंज्युरी लेकर आना होगा तो उन्होंने डॉक्टर से कह दिया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, ताकि उनका इलाज जल्दी हो सके। एक्सीडेंट की बात पर इलाज तुरंत शुरू हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *