नवनिर्वाचित पार्षदो ने किया पदभार ग्रहण

कार्यपालक पदाधिकारी ने बुके देकर ससम्मान ग्रहण करवाया पद

पहले दिन कार्य को लेकर सख्त दिखे अध्य्क्ष

ईद से पहले व्रिद्धापेन्सन देने का दिया निर्देश

 

नवगछिया : नगर पंचायत चुनाव जीतने के बाद अध्य्क्ष और उपाद्यक्ष पद पर मनोनीत पार्षदों ने सोमवार को न्र पंचायत कार्यालय में अपना पद ग्रहण किया. इस मौके पर जीते हुए नवनिर्वाचित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद थे सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने अध्यक्ष प्रीति कुमारी प्रीति कुमारी और उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार रमन उर्फ टी एन यादव को फूल माला पहनाकर पद ग्रहण करवाया. इस मौके पर अध्यक्ष प्रीति कुमारी द्वारा नगर पंचायत के ग्रामीणों को हर संभव सहायता और वार्डों में विकास होने की बात कही. पद ग्रहण करने के पहले दिन ही अध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत के वृद्धा पेंशन योजना का लाभ सभी को मिले इसके लिए कड़ी से कड़ी बात कार्यपालक पदाधिकारी को कहीं. वहीं उन्होंने कहा कि ईद से पहले मैं नगर पंचायत की जनता को तोहफा देना चाहती हूं. जिसके लिए ईद से पहले सभी को वृद्धा पेंशन की राशि उपलब्ध करवाया जाए.

साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी को हर हाल में पेंशन राशि बचे हुए लाभुकों को देने की बात कही कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि इस संदर्भ में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें सभी वार्ड पार्षद अध्यक्ष , अध्य्क्ष, उपाध्यक्ष, विकास मित्र एवं नगर पंचायत के सभी कर्मी इस बैठक में हिस्सा लेंगे. जिसके बाद बचे हुए कुल व्रिद्धा पेंसन धारी को ईद से पहले लाभ पहुँचाने की बात कही. वही उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार रमन उर्फ टी एन यादव ने कहा कि वह जनता के समर्थक से जीते हुए हैं. वह ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे जनता का विश्वास उन पर टूटे. वह जनता के साथ हैं. सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए अगर मुझे पटना का भी दरवाजा खटखटाना पड़े तो मैं वहां भी जाऊंगा. वह पहले ही दिन नगर पंचायत में लगे एलईडी लाइट का मुद्दा अध्यक्ष द्वारा काफी गर्मागर्मी के साथ उठाया गया. जिसमें अध्यक्ष ने कहा कि लाइट के लिए 18500 रुपए स्वीकृत किए गए थे मगर मात्र 2600 का लाइट वार्ड में लगाया गया है. और पैसे का बंदरबांट किया गया है. वार्दो में लगे हुए लाइट जलना बंद हो गया है. जिसको लेकर इस दिशा में कार्यपालक पदाधिकारी को इस संबंध में जल्द से जल्द उपाय करने को कहा गया है. बैठक में वार्ड पार्षद सलाउद्दीन, मदन शर्मा, स्वीटी कुमारी, दीपक, सिकंदर साह, महिमा देवी, मनोरमा देवी, सीमा देवी, समेत नगर पंचायत के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि और कई आम जनता भी मौजूद थे.

वही उपाध्यक्ष टी0 एन0 यादव ने कहा कि जो कार्य अब तक नहीं हुआ वो कुछ ही महीने में कर के दिखाएंगे युवाओं का मुझे पूर्ण सहयोग है। अब कोई धांधली नहीं चलेगी सिर्फ विकास होगा। इसके लिए है हम आप सभी के साथ है |
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *