गोपालपुर : खुले में शौच से मुक्ति हेतु भारत सरकार द्वारा नमांमि गंगा परियोजना के तहत गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी, गोपालपुर डिमाहा, अभिया-पचगछिया व सामरिक पंचायतों में बेस लाइन सर्व के अनुसार जिनके घरों में शौचालय नहीं था.
Total Downloads: 85
वैसे लाभुकों को शौचालय निर्माण करवाने पर 12 हजार रुपये की सहायता देने का प्रावधान है. परन्तु तिनटंगा करारी पंचायत में शौचालय निर्माण नहीं के बराबर होने पर मुख्यालय पटना से दो और भागलपुर से पदाघिकारियों को तिनटंगा करारी में कैंप कर शौचालय निर्माण करवाने की जिम्मेदारी दी गई है. परन्तु अंतिम दो दिनों में शौचालय निर्माण कराने में सफलता कितनी मिलेगी. यह तो वक्त बताएगा. बीडीओ डा रत्ना श्रीवास्तव ने बताया कि दर्जनों बार ग्रामीणों को जागरुक करने हेतु वहाँ जनप्रतिनिधियों व जीविका से जुड़ी दीदीओं के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण करवाने की पहल की गई. लेकिन परिणाम उत्साह वर्धक नहीं रहा. बाकी तीन पंचायतों सैदपुर, अभिया-पचगछिया व गोपालपुर डिमाहा में शौचालय निर्माण की प्रगति संतोष प्रद है.


