गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड के अभिया बाजार निवासी 103वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी सुरेन्द्र प्रसाद का निधन शनिवार की सुबह उनके पैतृक आवास पर हो गया. उनकी मृत्यु की खबर सुने ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. कहलगाँव के विधायक सदानंद सिंह के काफी करीबी व गाँधी-नेहरू परिवार से आजीवन जुड़े रहे.
Total Downloads: 85
उनकी मृत्यु की सूचना मिलने पर गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक उनके आवास पर पहुँच कर उनको अपनी श्रदांजलि अर्पित कर कहा कि उनके निधन से इस क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शीला देवी निषाद, शोभानंद झाँक, निशीथ प्रसाद सिंह आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है. बीडीओ गोपालपुर डा रत्ना श्रीवास्तव ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी को शत-शत नमन.
