नारायणपुर : पुलिस जिला नवगछिया के सीमावर्ती क्षेत्र खगड़िया जिला के एफजीएम इंटर कॉलेज पैंकात से इंटर पास छात्रों को फर्जी हस्ताक्षर करके सीएलसी देने का मामला प्रकाश में आया है.जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. जेपी.कॉलेज नारायणपुर में शुक्रवार को स्नातक में नामांकन के लिए जब छात्र आये तब फर्जीवाड़ा हस्ताक्षर का पोल खुला.

छात्र भरत कुमार, पंचम कुमारी ने नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था. आवेदन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा स्वीकार किया गया तो दोनों जेपी कॉलेज नारायणपुर में सभी प्रमाणपत्र लेकर नामांकम के लिए पहुंचे. कॉलेज में नामांकन कार्य मे लगे कालेजकर्मी ने सीएलसी के साथ जब प्रायोगिक परीक्षा प्रवेश पत्र से स्कूल के प्राचार्य बिपीन कुमार के हस्ताक्षर का मिलान किया तो दोनों बिल्कुल अलग था.

हस्ताक्षर नहीं मिलने पर दोनों छात्रों को वापस कर दिया गया.इस बारे में छात्र भरत कुमार ने बताया कि उसी विद्यालय में ब्रह्देव शर्मा शिक्षक है जिसके पुत्र दीपक ने दो सौ रुपये लेकर यह सीएलसी दिया है. भारत के सीएलसी में सीरियल संख्या सैंतालीस था जबकि पंचम कुमारी में सीरियल संख्या सीएलसी में नहीं था. इस बारे में पूछे जाने पर प्राचार्य बिपीन कुमार ने कहा कि छात्र विद्यालय आकर जानकारी देगा तो मामला पता किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *