नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के बदला नगड़पारा कोसी तटबंध के जलेबिया मोड़ के पास कोसी नदी में पहाड़पुर उच्च बिधालय के दसवीं कक्षा के छात्र अवनीश कुमार की स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गयी.ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपने चचेरे भाई सुशांत, रतनवीर के साथ कोसी नदी में स्नान करने गया था.सुशांत,रतनवीर किनारे में बैठा था कि अवनीश कोसी नदी में नहाने गया.नदी में घुसते ही खाई में जाने लगा अवनीश तैरना नहीं जानता था.जिससे उसकी मौत डुबने से हो गई.यह देख सुशांत, रतनवीर ने हल्ला किया तो आसपास के लोग उसे बचाने कोसी में कुद पड़ा.

ग्रामीण प्रभाष ने मछुआरे की सहायता से उसे बाहर किया.अवनीश को डूबता देख सुशांत किनारे पर चिल्लाते चिल्लाते बेहोश हो गया तो बेलदौर का रतनवीर डर से कांपने लगा.दोनों को अवनीश के साथ डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां सुशांत, रतनवीर खतरे से बाहर बताया गया.बाहर निकालने पर परिजन अवनीश को पीएचसी के डा.आंनंद मोहन के प्राईवेट अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक के परिजन का रो रो कर घर मे कोहराम मच गया.मुखिया उमाकांत शर्मा ने बताया कि मृतक अवनीश तीन भाई में मंझला था अवनीश का भाई रजनीश जेपी कॉलेज में छात्र संघ के कोषाध्यक्ष है.उसके पिता उपसरपंच एवं प्राईवेट शिक्षक हैं.अवनीश की मौत पर पिता केदार शर्मा,माता ओमप्रिया,भाई रजनीश,राही, बहन मोनी का रो रो कर बुरा हाल है

पंस.स.कृष्णदेव शर्मा की सूचना पर भवानीपुर पुलिस के सअनि मो.साहिद खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल व मृतक के घर पहुंचकर जानकारी लिया.जहां पंचनामा तैयार करके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा.सीओ रामजपी पासवान ने कहा कि मृतक के परिजन को आपदा विभाग से चार लाख की मुआवजा राशि दी जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *