एनएच-31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल, पहचान को लेकर पुलिस जुटी

नारायणपुर: नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एनएचएआई प्लांट के समीप करीब 11 बजे हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को तत्काल गश्ती वाहन से नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि वृद्ध के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण वह अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं। उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है तथा स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान अभी पूरी तरह से नहीं हो सकी है। सिर में चोट लगने के कारण वह ठीक से बोलने में असमर्थ हैं। हालांकि, उन्होंने लड़खड़ाती आवाज में अपना नाम मोहन मंडल, पिता का नाम मुकुंद मंडल तथा अपना घर अठगामा बताया है।

भवानीपुर पुलिस घायल वृद्ध की पहचान सुनिश्चित करने और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....