नारायणपुर में NH-31 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर; दो गंभीर

नारायणपुर। भागलपुर जिले के नारायणपुर में गुरुवार सुबह NH-31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बालू लदे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, वीरबन्ना की ओर से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटना की चपेट में आ गया।

घायलों की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी महबूब आलम (40) और पंचानंद यादव (30) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नारायणपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

डिपो से बालू लादकर जा रहा था ट्रैक्टर

घायल मजदूर के अनुसार, वे मां एचपी पंप के डिपो से ट्रैक्टर पर बालू लादकर जा रहे थे। इसी दौरान खगड़िया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। इस दौरान वीरबन्ना की ओर से आ रहा एक अन्य ट्रक भी हादसे की चपेट में आ गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त

भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक भी घायल है और इलाज कराने गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu