माघी पूर्णिमा को लेकर 11 स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

– गंगा घाटों पर धारा 144 रहेगा लागू

– जर्जर नाव के परिचालन व क्षमता से अधिक भार पर नाविक पर होगी कार्रवाई

नवगछिया : आगामी 31 जनवरी को माघी पूर्णिमा को लेकर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से 11 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड अंतर्गत तिनटंगा दियारा गंगा घाट, खरीक प्रखंड के काजीकोरैया गंगा घाट, गोपालपुर एवं इस्माइलपुर गंगा नदी घाट, बिहपुर प्रखंड के त्रिमोहन घाट पर माघी पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ होती है.

जिसमें श्रद्धालु नदी के एक छोर से दूसरे छोर नाव से गंगा स्नान के लिए आते जाते हैं. इसको लेकर नाव दुर्घटना ना हो गंगा घाटों पर धारा 1 44 लगाया गया है. उन्होंने बताया कि गंगा घाटों पर बिना निबंधन के नाव का परिचालन वर्जित रहेगा.

ऐसे नाव जो जर्जर अवस्था में हैं उसका परिचालक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. नाव पर क्षमता से अधिक धार प्रतिबंधित रहेगा. वैसे घाट जहां पर निरंतर नाव का परिचालन होता है उन घाटो पर विशेष निगरानी हेतु संबंधित सीओ व थानाध्यक्ष को व्यवस्था संबंधित निर्देश दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *