नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वर्ष 2025 में दर्ज कांड के अनुसंधान के दौरान की गई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, वादी ऋषि कुमार ने 17 अक्टूबर 2025 को भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मधुरापुर काली स्थान के पास दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी। जब उन्होंने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया, तो दोनों पक्षों के लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।

इस मामले को लेकर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 218/25 दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और अनुसंधान के आधार पर इस मामले में संलिप्त एक अभियुक्त की पहचान की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 जून 2026 को अभियुक्त मोहम्मद शमशाद को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद शमशाद, पिता मोहम्मद ताहिर साह, निवासी मधुरापुर, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet