नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक के समीप बुधवार रात करीब 9:30 बजे गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक के समीप बाइक से घर लौट रहे युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
Total Downloads: 220
एसपी ने संभाली जांच की कमान
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।
एसपी ने बताया कि हत्या कांड के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में दहशत, गिरफ्तारी की मांग
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पोखरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले का जल्द खुलासा और मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।