नवगछिया। बिहुला विषहरी सहित अंगिका भाषा और मंजूषा पेंटिंग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नवगछिया और भागलपुर के कलाकारों ने सम्मिलित रूप से लघु फिल्म मातृभूमि का लोकार्पण सोमवार को नवगछिया छोटी ठाकुरवाड़ी रोड स्थित मनसा विषहरी मंदिर में किया गया। फिल्म के निर्माता अश्विनी आनंद और सह निर्माता मुकेश राणा के साथ सभी कलाकारों मौजूद रहे।

आर्टिको द्वारा प्रस्तुत अंगिका भाषा में बनी इस फिल्म की परिकल्पना सह निर्देशन मंजूषा गुरु मनोज कुमार पंडित ने की है। संपादन अश्विनी आनंद ने किया है। लोक कलाकारों में मनोज कुमार पंडित, सीमा चन्द्रा, डॉ. जयंत जलद, प्रवीण प्रकाश, कपिलदेव रंग ने अहम भूमिका निभाई है। कला निर्देशन अमन सागर ने किया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजिक कार्यकर्ता कौशल जयसवाल, अजय कुशवाहा, नरेश प्र.साह, सलिल कसेरा, पार्षद चम्पा कुमारी, मनीष भगत, धीरज शर्मा, शैलेन्द्र कुमार तारकेश्वर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *