02-augachia-sadak-hadsa-1img-20170102-wa0000

नवगछिया: नवगछिया प्रखंड मुख्यालय से 100 मीटर की दूरी पर एवं कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर ट्रक बस और एक स्कार्पियो के बीच हुए भीषण टक्कर में बस पर सवार कुल 20 लोग घायल हो गए।  घायलों में अधिकांश लोग बांका जिला के निवासी हैं। सभी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक सत्संग कार्य कार्यक्रम में शरीक होकर पुनः अपने घर लौट रहे थे। घायलों में कुल 6 लोगों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है। जबकि अन्य लोगों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों और भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज में चल रहा है।

featured-image

घायलों में बांका जिला के शंभूगंज निवासी सुमित कुमार, चंदन कुमार, सुनीता देवी, लक्ष्मी कुमारी, बच्चन शर्मा, अमरजीत यादव, बांका जिला के बेलहर निवासी विभू देवी, वैद्यनाथ सिंह, मुंगेर जिला के असरगंज निवासी अरविंद मंडल, भागलपुर जिले के बाद थाना क्षेत्र के शिव नारायणपुर निवासी वासुकी व अन्य हैं। बस के चालक की स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है। उसके दोनों पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन को पूर्वक करवाया। घटना सोमवार की सुबह 7 बजकर तीस मिनट पर घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी से आ रही बस और ठीक उसके विपरीत से आ रहे ट्रक में भीषण टक्कर हो गया। ट्रक काफी अनियंत्रित था और गलत दिशा में था। एक मिनट के अंतराल में ही बस के पीछे से आ रहे एक स्कारपियो ने भी बस में जबरदस्त टक्कर दे मारा। घटना के तुरंत बाद ट्रक का चालक संचालक और स्कार्पियो पे सवार सभी लोग भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे नवगछिया थाना के अनि. जवाहर प्रसाद ने बस पर सवार सभी घायल लोगों को अस्पताल भेजा और आंशिक रुप से घायल लोगों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करवाया। पुलिस ने तीनों दुर्घटनाग्रस्त बहनों को जब कर लिया गया है। मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाना में दर्ज कल चाल कव्वा वाहनों के मालिकों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *