नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया के नगर थाना क्षेत्र के थाना रोड में ही चोरों ने फिर बीती रात हमला बोला। एक घर का भिंडिलेटर और ताला तोड़ कर घर का सारा कीमती सामान निकाल ले गए।

इस बार शातिर चोरों ने गौशाला के समीप प्रेमशीला भवन में रह रही मदन अहल्या महिला कॉलेजकर्मी डॉ मीना कुमारी सुपुत्री सेवानिवृत शिक्षक राम खेलावन साहू के आवास को पूरी तरह से खंगाल दिया। जहां से सोनी का एक लेपटॉप, एक लाख से भी ज्यादा कीमत का तीन मंगलसूत्र, दो भर सोने की चैन, डायमंड का नोज पिन, कान के टॉप्स, जेवर, पंद्रह हजार नगदी इत्यादि सारे कीमती सामान के अलावा कार की चाभी भी चुरा लिया।

जानकारी के अनुसार बीती रात छठ के मौके पर मीना कुमारी नवगछिया प्रोफेसर कालोनी स्थित अपने मायके गयी थी। पुनः सुबह नहीं आने को लेकर रात वहीं रह गयी थी। आज दोपहर जब मायके से वापस अपने आवास पहुंची तो घर का हाल देखते ही होश उड़ गए।

बताते चलें कि नवगछिया नगर क्षेत्र में पिछले छह माह से चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। एक तरफ जहां नगर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। दूसरी तरफ पुलिस के अनुसार उनकी गश्ती भी लगातार जारी है। बावजूद इसके चोरी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *