नवगछिया: नवगछिया हाई स्कूल में बुधवार को नौवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद एक पक्ष के अभिभावक और उनके साथ आए कई लोग स्कूल परिसर में घुस गए और दूसरे पक्ष के छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घायलों की पहचान भवानीपुर निवासी नीतीश कुमार (पिता- प्रवीण कुमार यादव), चंदन कुमार (पिता- हुलास यादव) और लव कुमार (पिता- स्वर्गीय अनिल यादव) के रूप में हुई है। तीनों को पहले नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, परीक्षा के दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि उस समय परीक्षा कक्ष में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। विवाद के बाद कुछ छात्रों ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए और परिसर में घुसकर छात्रों पर हमला कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने नीतीश कुमार के सिर पर लकड़ी के पटरे से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घायल छात्र नीतीश कुमार के पिता प्रवीण कुमार यादव ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि इस घटना में किसी छात्र की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। उन्होंने सवाल उठाया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी की उचित व्यवस्था क्यों नहीं थी और बाहरी लोग स्कूल परिसर में कैसे प्रवेश कर गए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों का इलाज जारी है और जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद अभिभावकों में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने परीक्षा के दौरान विद्यालयों में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights