नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के दयालपुर चौक के पास एनएच-31 पर बुधवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर टोला गोसाई गांव निवासी 38 वर्षीय श्याम सुंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल सनी पासवान का इलाज चल रहा है।

बताया गया कि पिता के श्राद्धकर्म के बाद श्याम सुंदर सिंह अपने मित्र के साथ बाइक से ससुराल हरियो गांव जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में श्याम सुंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सनी पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने श्याम सुंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *