नवगछिया। इस्माइलपुर इलाके में कट्टे से फायरिंग करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि वीडियो नीरज गोस्वामी नामक सोशल मीडिया आईडी से अपलोड किया गया है।
Total Downloads: 192
वायरल वीडियो में एक युवक पहले कट्टे में गोली लोड करता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद वह खुलेआम फायरिंग करता नजर आता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि इस प्रकार हथियार के साथ प्रदर्शन और फायरिंग करना कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने पुलिस से वीडियो की जांच कर युवक की पहचान सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की ओर से भी मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर प्रकाशित की गई है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
