नवगछिया डॉट कॉम:  मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया”जागृती” (महिला शाखा) के तत्वाधान मे हरियाली तीज उत्सव-2018 पंचम प्रस्तुति का भव्य आयोजन मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया में आयोजित किया गया।

इस आयोजन का उद्धघाटन मुख्य अतिथि श्री मति प्रीति कुमारी, अध्यक्ष, नगरपंचायत ,नवगछिया, विशिष्ट अतिथि श्री जगदीश चन्द्र मिश्र “पप्पूजी” पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, सम्मानित अतिथि श्री शम्भू जी रूंगटा, पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा, प्रान्तीय सहायक मंत्री निखिल चिरानियाँ, शाखाध्यक्ष कंचन खेमका के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस आयोजन को शाखा के द्वारा मेला के रूप में सजाया गया।जिसमें सांस्कृतिक नृत्य, सामाजिक संदेश पर नाट्य प्रस्तुति, एक मिनट गेम शो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रक्क्तदान-महादान, नारद मुनी, ट्रैफिक सिग्नल, राधा-कृष्ण, फल अनारस, सुदामा कृष्ण, पानी बचाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वाट्सप पर मम्मी पापा, नर्स मैम, चाचा नेहरू की झांकी प्रस्तुत की गई।

जिसमें प्रथम पुरष्कार (रक्तदान-महादान), द्वितीय पुरष्कार (नारदमुनि), तृतीय पुरष्कार ट्रैफिक सिंग्नल के किरदार निभाने वाले प्रतियोगी को दिया गया मेले में कई प्रकार के स्टॉल जैसे:-राखी, गिफ्ट आइटम, आर्टिफिसियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़ा, चूड़ी एवं अन्य कई प्रकार की सामग्री का मिला-जुला आकर्षक कलेक्शन देखा गया।

ये सभी स्टॉल महिलाओं में सशक्तिकरण का उदाहरण रही । सभी स्टॉल महिलाएँ के ही द्वारा संचालित किया जा रहा था । जो कि समाज की नारी को कुछ सीखने और अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करने का संदेश देती है।

इसमें समाज के सभी वर्ग की महिला का आगमन हुआ। मेले में स्वादिष्ट चाट, गोलगप्पे, चुस्की, मोमो एवं कई प्रकार के खाने-पीने की चीजों का लोगो ने जम कर लुप्त उठाया ।आयोजन के दौरान सभा स्थल पर काफी भीड़ मौजूद देखि गयी । इस मेला रूपी आयोजन हरियाली तीज में सभी महिलाओं और बच्चों ने खूब आनंद लिया।

बताते चले कि आयोजन के दौरान युवा विकास प्रतियोगिता में राष्ट्र स्तर पर चयनित नवगछिया की रिया कुमारी, खुशी कुमारी, गुनगुन चिरानियाँ, अंजनी कुमारी, आंशि कुमारी, हर्ष राज छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।साथ ही विगत बर्ष शाखा द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में रक्दान देने वाले 28 रक्तवीरों को भी सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में नवगछिया जागृती शाखा की सभी सदस्य के साथ नवगछिया शाखा के युवा साथी की भूमिका सराहनीय थी। कार्यकर्म कि अध्यक्ष कंचन खेमका, सचिव रिंकी शर्मा, संयोजक-श्वेता बुबना थी

पूरी विडियो देखे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *