नवगछिया: नवगछिया सत्यनारायण मंदिर विगत तीन दिनों से चल रहे गणेश पूजनोत्सव कार्यक्रम रविवार की सुबह पंडित सुरेन्द्र नाथ मिश्र के द्वारा हवन के साथ संपन्न किया गया.

हवन में बड़ी संख्या में स्थनीय लोगो ने भाग लिया और आरती के बाद विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर नवगछिया बाजार में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जो काफी रोमांचक रहा.

फिर गणेश जी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया. गाजे बाजे और डीजे की धुन पर युवा धीरकते नजर आये किमिटी से रवि शर्मा ने बताया कि शहर के गौशाला के परिसर में स्थित पोखर में नम आँखों से गणेश जी को अंतिम विदाई दी गयी. इस अवसर पर रवि शर्मा, अशोक केडिया, अतन सिंह, रतन सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, शम्भू, गोलू और नवगछिया डॉट कॉम के संचालक मोहन पोद्दार भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *