नवगछिया : नवगछिया में चोरी की घटना लगातार बढ़ती ही जा रही है. चोरी की घटना पर अंकुश लगाने में नवगछिया पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रही है. चोरों के बढ़ते कहर से नवगछिया शहरवासियों में भय का वातावरण है. सोमवार की देर रात भी नवगछिया शहर के वार्ड संख्या 19 में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को धता बताते हुए एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया.
Total Downloads: 116
चोरों ने वार्ड संख्या 19 के अमित गुप्ता, विभाष गुप्ता एवं एवं ब्रजभूषण गुप्ता के घर में चोरी की घटना कोअंजाम देते हुए नगदी सहित सामान उड़ाए हैं. चोरों ने अमित गुप्ता के घर में उनके घर का वेंटिलेटर तोड़कर प्रवेश किया और घर से रखें 5000 नगद सहित घड़ी , ट्रिमर सहित अन्य सामानों की चोरी की है.


विभाष गुप्ता के घर के चादरे को काटकर चोर घर मे प्रवेश किया है और घर में रखें सामानों की चोरी की है. वह ब्रिजभूषण गुप्ता के घर वेंटिलेटर तोड़कर प्रवेश करने के बाद चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

इस दौरान चोरों ने घर में रखे 17 सौ रुपये नगद व अन्य सामानों की चोरी की है. लगातार बाजार में हो रही चोरी की घटना से लोग भयभीत हैं. नवगछिया के थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि जल्द से जल्द इस मामले का उद्भेदन कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
