नवगछिया थाना क्षेत्र में बाबा धाम से लौट रहे कांवरियों की गाड़ी और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक की मौत हो गई है। जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के रंगरा चौक के पास के बाबा धाम से लौट रहे कांवरियों की गाड़ी और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे।

गाड़ी में सवार कांवरिया ने बताया कि इस घटना में बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाकियों को आंशिक चोटे आई हैं।

सभी घयलों को इलाके के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां, इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। ये लोग बाबा धाम जल चढ़ा कर अपने घर दालकोला के हाजियारपल्सा जा रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *