नवगछिया : नवगछिया के राजद नेता मुरारी चिरानिया भाजपा में शामिल हो गए हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है.
Total Downloads: 116
नवगछिया में देर शाम मौके पर मौजूद भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल और जदयू के जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद निषाद ने संयुक्त रुप से जारी बयान में कहा है कि मुरारी चिरानिया को एनडीए का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है.

दोनों ने कहा कि उम्मीद है कि मुरारी चिरानिया पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य कर पाएंगे. इस अवसर पर अरविंद कुमार रूंगटा उर्फ चुन्नू बाबू, सज्जन चिरानिया को भी भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया गया. इस अवसर पर भाजपा और जदयू के जिला अध्यक्षों के साथ जदयू के जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार यादव भी मौजूद थे.

