ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में बाल भारती विद्यालय में आयोजित होगा एक दिवसीय शिविर


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया के व्यवसायियों के लिए राहत भरी खबर है। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से माप-तौल विभाग से संबंधित कार्यों के निष्पादन हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

चैंबर द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह शिविर 25 जून 2026 (गुरुवार) को नवगछिया के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जहां व्यवसायियों के माप-तौल विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों का निपटारा किया जाएगा।

चैंबर ने बताया कि व्यवसायियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि उन्हें अपने कार्यों के लिए भागलपुर या अन्य स्थानों का चक्कर न लगाना पड़े। शिविर में संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष शरद सलारपुरिया एवं महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने क्षेत्र के सभी व्यवसायियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

इस आयोजन के संयोजक के रूप में नरेश केडिया, अभय प्रकाश मुनका एवं सुभाष चन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet