नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र से करीब 20 दिनों से लापता नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। नाबालिग के मिलने से परेशान परिवार ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित मयंक कुमार उर्फ राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को नवगछिया थाना क्षेत्र से नाबालिग के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने मयंक कुमार उर्फ राहुल कुमार समेत कुछ अन्य लोगों पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर नवगछिया थाना में कांड संख्या 339/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र की मदद ली। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने 5 सितंबर 2026 को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इसी मामले में नामजद आरोपित मयंक कुमार उर्फ राहुल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गुड्डू राम का पुत्र और नवगछिया की प्रोफेसर कॉलोनी का निवासी बताया गया है।

एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है और मामले के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *