नवगछिया : नवगछिया स्टेशन का रेलवे जीएम द्वारा 14 मार्च को होने वाले निरीक्षण के संभावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोनपुर मंडल के डीआरएम अतुल्य सिन्हा के निर्देश पर शुक्रवार को एडीआरएम नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था को देखा. साथ ही डीआरएम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद दिए गए निर्देश का अनुपालन किया गया है कि नहीं उसको देखा.

इस दौरान उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर बने मंडल रेल प्रबंधक कैंप कार्यालय का निरीक्षण किया. जहां डीआरएम ने कैम्प कार्यालय के अंदर के कंट्रक्शन को सुधारने का निर्देश दिया था. निरीक्षण के दौरान वह कार्य पूरा पाया गया. वही स्टेशन पर हुए कंट्रक्शन के कार्य का भी निरीक्षण किया. स्टेशन के सभी कंस्ट्रक्शन के कार्य पूरा कर लिये गए थे.

वहीं उन्होंने स्टेशन पर चल रहे रंग रोगन के कार्य को अति शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने नवगछिया स्टेशन के पैदल पुल पर की मरम्मत कराने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. इस मौके पर नवगछिया स्टेशन अधीक्षक के एन तिवारी, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर कुर्सेला, वरिष्ठ मंडल रेलवे समन्वयक जावेद अख्तर सहित जीआरपी व आरपीएफ के पदाधिकारी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *