
Total Downloads: 286
नवगछिया : नवगछिया में भाजपा नगर भाजपा के तत्वावधान में स्थनीय शहीद मुंशी साह पुस्तकालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद अनिल यादव जी ने दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन के निर्माण में योगदान को हम सभी भुला नहीं सकते. उनके विचारों का अनुशरण करना और उनके बताये मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रधान्जली है. कार्यक्रम की अध्यक्षयता नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने किया. मौके पर की वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जी कौशल बाबू, नरेश प्रसाद साह, प्रदीप शर्मा, डाक्टर पप्पू, प्रवेश यादव, तारकेश्वर गुप्ता, राकेश साह, सजन जी, रवीन्द्र प्रसाद, संतोष साह, फाइटर जेम्स, मुकेश यादव, संतोष गुप्ता सहित और भी कई कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यकर्म के बाद कई जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भाषण को सार्वजनिक रूप से सुनाया.
