नवगछिया: स्वास्थ्य जागरुकता मिशन के अंतर्गत पुलिस लाइन नवगछिया में आज डॉक्टर दीपक कुमार साह द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. जहां मेजर रणधीर मिश्रा, पुलिस निरीक्षक जगदानंद ठाकुर एवं संजय कुमार सुधांशु ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर इस निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का उद्घाटन किया.इस दौरान पुलिस विभाग कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमे ब्लड प्रेसर, सूगर, फैट,अन्य प्रकार की जाँच की गयी. इस मौके पर प्रो0 डॉक्टर एस एम अजहर, डॉक्टर दीपक कुमार साह, डॉ धनंजय झा, डॉक्टर शशि भूषण कुमार, डॉक्टर त्रिवेणी भारती एवं डॉ निरंजन कुमार द्वारा 138 लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की गई. इस शिविर की सफलता में पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश कुमार का सक्रिय सहयोग रहा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *