खरीक/नवगछिया: नवगछिया रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित सब्जी मंडी और अन्य अतिक्रमित दुकानों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में 80 दुकानदारों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जगह खाली करने का निर्देश दिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन परिसर और उसके आसपास रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर दुकानदार स्वयं जगह खाली नहीं करते हैं, तो प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान होने वाले खर्च की वसूली संबंधित दुकानदारों से की जाएगी।

बिहपुर के आईओडब्ल्यू अविनाश कुमार ने बताया कि नवगछिया स्टेशन के आसपास की दुकानों को हटाने के लिए सभी संबंधित लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नवगछिया के अलावा काढ़ागोला क्षेत्र में भी रेलवे प्रशासन ने 50 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों के बीच हलचल तेज हो गई है और कई लोग वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने में जुट गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....