नवगछिया (भागलपुर)। पूर्व मध्य रेल (ECR) के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलखंडों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवगछिया रेलवे स्टेशन का विंडो निरीक्षण करते हुए रेल संरक्षा, स्टेशन की यात्री सुविधाओं और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन पुनर्विकास से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। साथ ही सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, रेल पुलों, सिगनलिंग व्यवस्था और स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण उन्होंने ट्रेन से विंडो के माध्यम से किया।

इसके अलावा महाप्रबंधक ने बरौनी, मानसी और काढ़ागोला रोड रेलवे स्टेशनों पर उतरकर प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी), सर्कुलेटिंग एरिया, पैनल रूम, स्टेशन मास्टर कक्ष, यात्री प्रतीक्षालय और शौचालयों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर बेहतर, सुंदर और टिकाऊ फ्लोरिंग कराने के निर्देश दिए।

राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए रेल पुल का भी निरीक्षण

महाप्रबंधक ने मोकामा स्थित राजेंद्र पुल के समानांतर नवनिर्मित रेल पुल का भी स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसियों तथा दानापुर और सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में 21 सितंबर से प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने रेल परिचालन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एनआई कार्य को निर्धारित योजना के अनुसार सुचारू रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन, अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़े वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी तथा मुख्यालय एवं मंडल के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *