नवगछिया : रंगरा प्रखंड अंतर्गत सरकारी मान्यता प्राप्त मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रवीण भगत और श्री महंत वैदेही शरण संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बुद्धि प्रकाश ठाकुर उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान केक काटकर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

विशाल कुमार को मिला ₹5 हजार का पुरस्कार

समारोह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ‘स्पार्क माइंड जीके चैलेंज’ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विशाल कुमार को ₹5,000 की नकद राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आदित्य कुमार को ₹2,500 तथा तृतीय स्थान पर रहे जय नंदन राज को ₹1,500 की नकद राशि के साथ मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

एक दिन शिक्षक बने विद्यार्थियों को मिला ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’

शिक्षक दिवस के अवसर पर एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। पल्लवी, पूजा, मयंक, तृषा, हर्ष चंद्रमुखी, सृष्टि, सौम्या और चीकू को ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से नवाजा गया।

इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका शिखा कुमारी, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षाविद् विश्वास झा, सौरभ कुमार, आशीष कुमार, सत्यम कुमार, राजीव कुमार शर्मा, खुशी कुमारी और सपना पांडे सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षकों के प्रति सम्मान और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *