नवगछिया : विक्रमशिला पुल पहुंच पथ एवं नवगछिया एनएच 31पर सोमवार को सुबह से ही जाम की जद में था. दोपहर तक तो लोग किसी तरह से जाम से जूझ रहे थे लेकिन दोपहर बाद हुई भारी वर्षा के बाद यात्रियों का बुरा हाल रहा. यात्री भींगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच रहे थे. खास कर नवगछिया से भागलपुर जाने वाले यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुल पर जाम नही होने के बावजूद पुल पहुंच पथ पर जहान्वी चौक से लेकर तेतरी जीरोमाइल तक भीषण जाम लगा हुआ था.

पहुंच पथ जाम हो जाने के कारण नवगछिया महदतपुर से लेकर मकनपुर चौक तक एनएच 31 पर भी जाम की स्थिति बनी हुई थी. दोनो ओर से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए थे. पुल पहुंच पथ एवं एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाने के कारण विभिन्न स्थानों पर के लिए यात्रा करने के लिए निकले यात्रियों को घंटों जाम में फंसकर रहना पड़ा. जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. वही जाम पर नियंत्रण पाने में नवगछिया पुलिस प्रशासन लगी हुई थी लेकिन जाम पर काबू पाने के लिए उनका किया जा रहा प्रयास विफल साबित हो रहा था.

पुल पहुंच पथ एवं एनएच 31 जाम लगाने का मुख्य कारण वाहनों के ओवरटेक किए जाने के कारण लगी थी. ओवरटेक के कारण लगे जाम ने धीरे धीरे अपना दायरा बढ़ाते चला गया और देखते ही देखते स्थिति भयावह बन गई. वहीं पर बता पुलिस ने बताया कि पुल पर जाम नहीं था. पहुंच पथ पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी.

वाहनों को कतारबद्ध कर निकाला जाग गया. वहीं यात्रियों का कहना है कि पुल पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. अधिकतर जाम ओवरटेक किये जाने के कारण लगता है. यात्रियों ने कहा कि सड़कों पर वनवे की स्थिति में ओवरटेक किये जाने पर प्रशासन द्वारा अनदेखी बरती जाती है. जिस कारण यात्रियों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है. यात्रियों ने नवगछिया पुलिस से जाम की समस्या पर नियंत्रण हो इस दिशा में ठोस पहल किये जाने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *