नवगछिया मकंदपुर चौक से जहान्वी चौक तक सोमवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी है. एनएच 31 एवं विक्रमशीला पुल पहुंच पथ पर जाम के कारण पूरे दिन यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. विक्रमशीला पुल पहुच पथ पर जाम लगा जाने के कारण आवागमन पूरी तरह से थम सा गया था. जाम लगने का मुख्य कारण पुल पहुच पथ पर भाड़ी वाहनों की लंबी कतार एवं दूसरी तरफ से भाड़ी वाहनो के हो रहे परिचालन के कारण लगा रहा था.
एनएच 31 पर ट्रकों के दो कतार लगा दिये जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी. सोमवार की सुबह एनएन 31 पर जाम के कारण तेतरी जीरोमाइल से नवगछिया बस स्टैंड जाने में सबाड़ी वाहनों को दो घंटे लग जा रहे थे. वहीं तेतरी दुर्गा स्थान से जहान्वी चौक जाने वाली सड़क में भी भाड़ी वाहनों के परिचालन के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. वहीं जाम पर नियंत्रण पाने के लिए नवगछिया पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रही थी.

निर्देश के बाद भाड़ी वाहनो का धड़ल्ले से परिचालन
भगलपुर डीएम के निर्देश के बाद भी पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी भाड़ी वाहनो पर नियंत्रण करने में असफल रही हैं. निर्देश के बाबजूद चिन्हित स्थानों पर वाहनों का ठहराव नहीं हो पा रहा है. वहीं पहुंच पथ पर दिन में भाड़ी वाहनो के परिचालन पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से भाड़ी वहन चल रहे हैं.

जाम के कारण यात्रियों का हो रहा है दोहन
जाम के कारण यात्रियों को परेशानी तो हो ही रही है इसके साथ यात्रियों का आर्थिक दोहन भी सबाड़ी वाहनचालकों के द्वारा किया जा रहा है. जाम के कारण यात्री एक चौक से दूसरे चौक के लिए टेम्पू पर बैठते हैं. ऐसे में टेम्पोचलक यात्रियों से जहा पांच रुपये किराया है उसकी जगह दस रुपये की वसूली करते. यात्रियों का कहना है प्रशासन जहां जाम पर नियंत्रण नहीं कर पा रही. दूसरी तरफ वाहन चालकों द्वारा जाम का फायदा लेकर यात्रियों से हो रही अधिक किराए की वसूली पर निगरानी की जा रही है.



