नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी दियारा में रिंग बांध के संवेदक से फिरौती व इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलीबारी करने के दौरान इस्माईलपुर पुलिस ने दियारा के शातिर अपराधी केलाबाड़ी निवासी फुदला मंडल उर्फ अशो मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मौके से उसके पास एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली व सात खोखा बरामद किया है. इस्माईलपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि फुदला मंडल का अपराधी इतिहास रहे हैं। कई आपराधिक मामलों में इसकी संलिप्तता रही है.

फिरौती को लेकर दियार में कर रहा था गोलीबारी, हुआ गिरफ्तार

– इस्माईलपुर दियारा का शातिर अपराधी फुदल धराया

– गोलीबारी फायरिंग के क्रम में गोली कर गई ब्लास्ट, हुआ घायल

– इस्माईलपुर पीएचसी में इलाज के बाद भेजा गया जेल

पुलिस को पिछले पांच वर्षों से इसकी तलाश थी. दियारा में अपराध की घटना में यह सक्रिय रहा है. उन्होंने बताया कि फुदला मंडल दियारा में अपना दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुन गोली फायरिंग कर रहा था. उसका उद्देश्य केलाबाड़ी से होकर गुजरने वाली रिंग बांध निर्माण कर रही कंपनी से फिरौती का था. गोली बारी की सूचना पुलिस को मिली.

सूचना पर पुलिस पुलिस तत्काल वहां पहुची वह गोली फायर कर रहा था कि एक गोली ब्लास्ट कर गया. जिससे उसका दांया हाथ फेक्चर हो गया और गोली ब्लास्ट करने के कारण उसके सर में भी गहरी चोट आ गई थी. पुलिस ने फुदला को गिरफ्तार कर लिया. मौके से घटना स्थल पर साथ खोखा बरामद किया गया. उसके पास एक गोली व एक देशी पिस्तौल भी बरामद किया गया. जिस समय उसे गिरफ्तार किया गया वह नशे की हालत में था. पुलिस ने उसे इलाज के लिए इस्माईलपुर पीएचसी लाया. जहा उसका इलाज के बाद शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *