आईएस सुधीर कुमार

नवगछिया : नवगछिया पुलिस मुख्यालय में गुरूवार को आईएस सुधीर कुमार ने नवगछिया एसपी के रूप में अपना योगदान दिया. नवगछिया पुलिस मुख्यालय पहुंचते ही उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये हैं. पुलिस जिले के कई थानाध्यक्षों के साथ भी उन्होंने बात चीत कर आवश्यक निर्देश देते हुए टास्क दिया है. सुधीर कुमार ने कहा कि खास कर दियारा में खुराफात करने वालों को अब छोड़ा नहीं जायेगा. अगर दियारा के दादा खुराफात करेंगे तो छोड़े नहीं जायेंगे.

हर हाल उन्हें गंभीर परिणाम भुगतना होगा. बोआई के समय को देखते हुए नवगछिया एसपी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपनी जमीन पर बेधरक जायें. अगर कोई दिक्कत आये तो किसान उनसे आ कर मिलें. वे खुद किसानों के खेतों तक पहुंच कर बोआई करवायेंगे. एसपी ने कहा कि किसान बोआई भी करेंगे और कटनी भी, किसानों के घर तक सुरक्षित रूप से अनाज पहुंचाने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी. नवगछिया एसपी ने जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची भी ली और सबों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया.

पिछले दिनों नवगछिया शहर में एक के बाद एक हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द इस तरह की घटना पर अंकुश लगाने और चोरों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. जलकर विवाद को लेकर एक के बाद एक हो रहे वारदातों को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. नवगछिया के एसपी सुधीर कुमार ने कहा कि अपराधी भ्रम छोड़ दें कि वे किसी संरक्षण में हैं. अपराध करेंगे तो कड़ी कार्रवाई होगी और गंभीर परिणाम भुगतना होगा. उन्होंने कहा कि पुलिस नवगछिया में बेहतर विधि
व्यवस्था का माहौल देने के लिए हमेशा से प्रयासरत हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *