धरहरा थानाक्षेत्र के सुगठिया गांव में नौंवी कक्षा के छात्र हरिनंदन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह किसान भवन के पीछे बहियार में पेड़ से लटक रहे शव को देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। पुलिस ने पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटक रहे शव को उतारा। शव की पहचान पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से की गई।

छात्र कुमार रामानंद स्मारक माध्यमिक उच्च विद्यालय धरहरा में पढ़ता था। पुलिस की सूचना पर घर वाले पहंुचे। पिता रंजीत पासवान ने बताया कि हरिनंदन कुमार मानसिक रूप से कमजोर था और थोड़ा गुस्सैल था। मंगलवार को स्कूल में फीस देने के लिए तीन सौ रुपये और अलग से उसे 20 रुपया दिया गया था। सुबह 9 बजे वह घर से निकला। शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी खोज की गई लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि हरिनंदन की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंुगेर भेज दिया। थानाध्यक्ष दूबे देवगुरु ने बताया कि जांच की जा रही है।

हरिनंदन की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मां सीता देवी बेटे के गम में रो-रोकर बेसुध हैं। यह आशंका जतायी जा रही है कि छात्र ने फीस के रुपये से प्लास्टिक की रस्सी खरीद कर खुदकुशी की। तीन भाई-बहन में हरिनंदन सबसे छोटा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *