भागलपुर: युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर 9 अगस्त 2018 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा बिहार के फुलौत में 6.930 किलोमीटर लंबे 4-लेन वाले पुल के निर्माण के लिए परियोजना को मंजूरी दिए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया ।

सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि सीसीईए ने राष्ट्रीय राजमार्ग-106 के मौजूदा वीरपुर -बिह पुर खंड पर 106 किलोमीटर से 136 किलोमीटर तक पेव्ड शोल्डर के साथ 2 -लेन के उन्नयन एवं पुर्नवास के लिए 14 78.40 करोड़ रुपये की लागत से डेक को भी मंजूरी मिली है।उस परियोजना के लिए निर्माण अवधि 3 वर्ष और इसे जून 2022 तक पूरी होना है।

श्री सांसद ने कहा कि इस निर्माण कार्य की मंजूरी की मांग को लेकर कई बार लोकसभा में इस मामलों को उठाया, कई बार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात किया पिछले दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस परियोजना के निर्माण की मंजूरी की मांग की थी।

पिछले दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अंततः 9 अगस्त 2018 को मंत्रिमंडलीय समिति ने फुलौत में 6.930 किलोमीटर लंबे 4-लेन वाले पुल के निर्माण के लिए परियोजना को मंजूरी दी। इस परियोजनों के मंजूरी के बाद से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *