नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मुरली मदरौंनी के बीच एनएच 31 पर गुरुवार की देर रात अनियंत्रित स्कार्पियो के चपेट में आने से गोड्डा जिले के पथरगामा निवासी तकदीर यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि घटना के तुरंत बाद स्कार्पियो चालक अपने वाहन के साथ भागने में सफल रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया था.

– पूर्णिया मवेशी लेकर गोड्डा जा रहा था मवेशी पालन

– रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के मुरली मदरौंनी के बीच एनएच 31 पर हुई दुर्घटना

– गोड्डा जिले के रहने वाले हैं मृतक मवेशी पालक

शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस स्तर से ही तकदीर के मारे जाने की सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सुबह मृतक के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे जहां पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया. परिजनों ने बताया कि तकदीर यादव अपनी भैंस को लेकर पूर्णिया से चला था. वह भैंस को लेकर अपने घर गोड्डा जा रहा था. देर रात वह भैंस को लेकर रंगरा के मुरली मदरौंनी के बीच पहुंच गया था, इसी दौरान पूर्णिया की ओर जा रहे अनियंत्रित स्कार्पियो ने उसे धक्का मार दिया.

धक्का लगने के बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध में रंगरा ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन काफी शोक संतप्त थे. परिजनों ने बताया कि तकदीर यादव अपने परिवार का इकलौता कमाउ सदस्य था. उसकी मौत से उसका परिवार पूरी तरह से अनाथ हो गया है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *