राजगीर में चल रही कैबिनेट के मीटिंग के बीच कई बड़े फैसले लिए गए हैं इस कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल ने 32 प्रस्तावों पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है जिसमे राज्य के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने राज्य के के बकाया राशि देने के लिए 2100 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इसके अलावे हर पंचायत में शौच मुक्त हाईस्कूल बनाये जायेंगे जिसका निर्णय कैबिनेट ने लिया है.
आज राजगीर में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को पास किया गया जिसमे प्रमुख है सातवें वेतन आयोग के सिफारिशों को लागू करना इसमें राज्य सरकार ने कमिटी के सिफारिशों के बाद केंद्र सरकार के तर्ज पर सातवे वेतन आयोग का लाभ अपने कर्मचारियों को देगी और यह 1 जनवरी 2016 से लागू होगा.

साथ ही कैबिनेट ने शराब बनानेवाली कंपनियों को रिन्यूल नहीं करने का फैसला लिया है सिर्फ इथनौल बनाने के लिए ही लाइसेंस दिया जाएगा. पटना में आईटी पार्क बनाने का फैसला लिया गया है यह आईटी पार्क पटना के डाक बंगला चौराहे के पास में बनाया जाएगा. भारत नेपाल सीमा पर सड़कों के निर्माण की भी मंजूरी दे दी गई है.


