नवगछिया : भगालपुर निवासी व मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले राजीव कान्त मिश्रा और शशिकान्त मिश्रा का नाम सीबीआई जांच के बाद सृजन घोटाले में आने का बाद भागलपुर  सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने नवगछिया मुमताज मुहल्ला  स्थित फ्रोफेसर जामा के घर पर प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री को अविलंब स्तीफा देने की मांग की. सांसद बकरीद के मौके पर नवगछिया पहुचकर सभी को बकरीद की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी राजीव कान्त मिश्रा के घर पर भगालपुर आने पर ठहरते थे. उसी राजीव कान्त मिश्रा का नाम सृजन घोटाला में आ रहा है. इससे यह साफ है कि मुख्यमंत्री की भी संलिप्ता सृजन घोटाले में है.

इसलिए मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने पीठ पर खुद छुरा मारकर राजनितिक का अंत कर लिया है. सबसे बड़े सृजन घोटाले में नए नए चहेरे सामने आ रहे है. जिसकी जांच सीबीआई कर रही है इसके अलावा उन्होंने सरकार से मांग की है कि केंद्र में भाजपा व राज्य में भी भाजपा की सरकार होने के कारण जांच में निष्पक्षता हो इसके लिए सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के न्यायाधीश की टीम सृजन घोटाले मामले में निगरानी करें. वही प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 4 सितम्बर को जिला अधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन, 5 तारीख को विधिक प्रकोष्ठ के द्वारा पैदल मार्च और 6 सितंबर को दलित प्रकोष्ठ के द्वारा स्टेशन चौक से कैंडल मार्च निकाला जाएगा.

यही नहीं इस मामले को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा . साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मुसीबत आने पर अपने परिजनों को भी पहचानने से इंकार कर देती है इसका सीधा उदाहरण सुशील मोदी है. सृजन घोटाले में सुशील मोदी की बहन रेखा मोदी का नाम आने के बाद सुशील मोदी ने अपनी बहन को ही पहचानने से इंकार कर दिया. जो अपने परिजनों को दुख की घड़ी में नहीं पहचानता वह जनता को क्या पहचानेगा. सांसद ने नीतीश कुमार से जीरो टॉलरेंस पर बोलने के बाद अब सीजन घोटाले में फंसे सुशील मोदी राजीव कांत मिश्र, शशि कांत मिश्र के मामलों को अपना जोर लगाकर मामले से इन लोगों का नाम हटाने में लगे हुए हैं. सांसद ने एक तरफ नीतीश कुमार के शराबबंदी व दूसरी ओर मोदी के नोट बंदी से पूरे सिस्टम को ध्वस्त करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी का समर्थन राजद भी करती है मगर बनाए गए कानून के बाद भी होम डिलीवरी व कानून व्यवस्था चौपट हो गई है.

उन्होंने जदयू को भाजपा के साथ जाने पर आत्महत्या करार दिया है. शराबबंदी के नाम पर पूरा प्रदेश का प्रशासन शराबबंदी में ही लगा हुआ है इसके बावजूद भी बिहार के सभी छोटे से बड़े मोहल्लों में लोगों के घरों तक शराब पहुंचाया जाता है. सीजन घोटाले से भागलपुर का विकास ठप हो गया होने की बात कही. उन्होंने कहा कि अपराध चरम सीमा को पार कर चुका है. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए. विकास का काम सूबे में पूरी तरह से ठप्प हो हो चुका है.

वहीं सांसद ने कहा कि बिहार के लगभग 12 जिलों में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों लोग के नजर में इसका सबसे बड़ा जिम्मेदार जल संसाधन मंत्री ललन सिंह है. सरकार किसी की भी हो बाढ़ आने के पहले सारे इंतजाम कर लेना चाहिए मगर जिसे सरकार में ऐसा कोई काम नहीं किया गया जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होगी. इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री को भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. इसके अलावा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से किसान व्यापारी पूरी तरह से परेशान हो गए अब तक उन लोगों की भरपाई नहीं हो पाई है. इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष डॉक्टर तिरुपति नाथ यादव, संजय मंडल, राजद नेता शैलेश यादव आदि अन्य नेताओं उपस्थिति देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *