नारायणपुर: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी एवं राजद के युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश कुमार यादव ने पुस्तकालयाध्यक्षों के स्थानांतरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने से राज्य के पुस्तकालयाध्यक्षों की लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

अपने पत्र में नितेश यादव ने शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी विशिष्ट शिक्षक नियमावली का हवाला देते हुए बताया कि अधिसूचना संख्या 3054 दिनांक 19 दिसंबर 2024 तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की विज्ञप्ति संख्या 34/2024 के तहत साक्षमता परीक्षा आयोजित की गई थी।

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर शिक्षकों का स्थानांतरण किया, लेकिन पुस्तकालयाध्यक्षों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया। इससे पुस्तकालयाध्यक्षों के बीच निराशा का माहौल है।

नितेश यादव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पुस्तकालयाध्यक्षों ने भी सरकार द्वारा आयोजित विशिष्ट पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इसके बावजूद उन्हें अब तक अपने मूल विद्यालयों में ही कार्य करना पड़ रहा है और स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल पाया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर पुस्तकालयाध्यक्षों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है, ताकि उन्हें भी अन्य शिक्षकों की तरह समान अवसर और सुविधाएं मिल सकें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....